ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ उत्तरी ज़ोन में अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच प्रभारी और मड़ियांव थाना क्षेत्र के तेज़तर्रार इंस्पेक्टर शिवानन्द मिश्रा की टीम को दोहरी सफलता हासिल हुई है।
मड़ियांव पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए आरोपी अजीत शुक्ला उर्फ सुंदरम शुक्ला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलें और दो डाले बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले शातिर अपराधी अनूप प्रजापति को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर नितिन तालियान और सब इंस्पेक्टर शुभम तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments