स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 17 फरवरी। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विवेकानन्द यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं के आधार पर की जाएगी। इनमें खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना व संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति एवं साहित्य, मानवाधिकार संवर्धन, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता तथा स्मार्ट लर्निंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी एक सप्ताह के भीतर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
शाहजहांपुर
0 Comments