शाहजहाँपुर, 06 फरवरी।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में आयोजित प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के चौथे दिन “सफल नेतृत्व के लिए संप्रेषण कौशल” विषय पर विभाग के डॉ. देवेंद्र सिंह ने व्याख्यान दिया।
उन्होंने कहा कि प्रभावी संप्रेषण कला के बिना किसी भी सफल लीडर की कल्पना करना व्यर्थ है। संप्रेषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने मौखिक एवं गैर-मौखिक संप्रेषण के विभिन्न आयामों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। व्याख्यान के दौरान उन्होंने संप्रेषण में आने वाली सामान्य बाधाओं—जैसे भय, कम सुनने की प्रवृत्ति तथा गलतफहमी—पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके व्यावहारिक समाधान भी बताए।
डॉ. सिंह ने कहा कि स्पष्ट एवं प्रभावी संप्रेषण न केवल दिशा-निर्देश देने में सहायक होता है, बल्कि यह आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है, जो एक प्रभावी नेता की पहचान है। उन्होंने जीवन में संवाद कौशल को सुदृढ़ करने के लिए आत्मविश्वास, सक्रिय श्रवण तथा स्पष्ट अभिव्यक्ति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
इससे पूर्व डॉ. रुपक श्रीवास्तव ने चंदन तिलक लगाकर तथा डॉ. कमलेश गौतम ने पटका पहनाकर डॉ. सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. राम शंकर पाण्डेय, डॉ. बलवीर, डॉ. केशव, डॉ. अजय कुमार वर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments