स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के घटक वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्य योजना (SAPSrC) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाना प्रस्तावित है।
अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के क्रम में जनपद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय शिविर, वृद्धजन जागरूकता कार्यक्रम तथा अन्य सहायक गतिविधियों के संचालन हेतु पात्र स्वैच्छिक संस्थाओं/एनजीओ/निजी चिकित्सालयों का चयन किया जाएगा।
इच्छुक एवं पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुसार जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।
पात्रता की मुख्य शर्तें:
संस्था का सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 अथवा संबंधित अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण अनिवार्य है। संस्था का पंजीकरण 01 जुलाई 2022 से पूर्व का होना चाहिए। एनजीओ/स्वैच्छिक संगठन के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता संचालित होना चाहिए। नीति आयोग के NGO Darpan पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पैन कार्ड एवं जीएसटी प्रमाण पत्र की प्रति, विगत दो वर्षों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट तथा वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के ऑडिटेड लेखा विवरण प्रस्तुत करना होगा।
इसके अतिरिक्त 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर यह शपथ पत्र देना होगा कि संस्था किसी भी सरकारी निकाय द्वारा ब्लैकलिस्ट नहीं है। संस्था के लेटरहेड पर घोषणा पत्र (Annexure-2) एवं अन्य शर्तें जिला स्तरीय समिति की सहमति से लागू होंगी।
चयन प्रक्रिया:
प्राप्त आवेदनों की जांच जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। चयनित संस्थाओं के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इच्छुक संस्थाएं अपने समस्त अभिलेखों सहित आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, शाहजहाँपुर में 26 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कर सकती हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, शाहजहाँपुर से संपर्क किया जा सकता है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है।
लखनऊ
0 Comments