स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। प्रधानमंत्री के टीबी-मुक्त भारत के लक्ष्य और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में टीबी क्लीनिक द्वारा निरंतर क्षय रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में टीबी-मुक्त पंचायत के विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने की। बैठक में एडीओ पंचायत और सभी ब्लॉक के MOICs उपस्थित रहे। सीएमओ ने टीबी से संबंधित पूरी जानकारी दी और टीबी के रोगियों की पहचान, जांच, इलाज और उपचार की विस्तृत प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए जन भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है और टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि टीबी मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा तथा ग्रामीण समुदाय को टीबी की पहचान, उपचार और रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा।
सत्र के अंतर्गत विहास डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया, जिसे सीएमओ द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीटीओ ओमेन्द्र राठौर, सिद्धार्थ, आरती सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से टीबी-मुक्त पंचायत की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments