Breaking News

माछरा ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने पहुँची एसआरएम टीम

 

ब्यूरो चीफ: तशरीफ़ अली, मेरठ

मेरठ। जनस्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आकलन करने के उद्देश्य से 6 फरवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक एसआरएम टीम द्वारा माछरा ब्लॉक क्षेत्र में व्यापक भ्रमण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

भ्रमण के दौरान टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माछरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कायस्थ बडढा, अमरपुर, शहजादपुर सहित विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) एवं सब-सेंटरों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को टीम ने सीएचसी माछरा के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर नंगलीकिठौर, शौल्दा, रछौती और हसनपुर कला का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, संसाधनों की स्थिति तथा लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रमुख जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें डीवीडीएमएस (ड्रग एंड वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम), जननी सुरक्षा योजना, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। टीम ने यह भी परखा कि इन योजनाओं का लाभ आमजन तक किस स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँच रहा है।

यह भ्रमण कार्यक्रम चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बीपीएम राजन भिवानियां, फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ तथा एआरओ धीरज सिंह ने टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग के इस निरीक्षण को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments