Breaking News

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का भ्रमण कार्यक्रम जारी, नई दिल्ली से शाहजहाँपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर/लखनऊ, 06 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश के मा० मंत्री, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग श्री सुरेश कुमार खन्ना का नई दिल्ली से शाहजहाँपुर एवं लखनऊ वापसी का विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम जारी किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी 06 फरवरी (शुक्रवार) रात्रि 23:25 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 12430 (NDLS–LKO AC सुपरफास्ट) द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात 07 फरवरी (शनिवार) प्रातः 04:42 बजे उनका आगमन शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर होगा।

शाहजहाँपुर पहुंचने के बाद मंत्री जी 04:50 बजे स्टाफ कार से प्रस्थान कर 05:10 बजे अतिथि गृह, गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे, जहाँ उनका स्थानीय कार्यक्रम एवं भ्रमण प्रस्तावित है।

इसके बाद मंत्री जी रात्रि 20:00 बजे शाहजहाँपुर से स्टाफ कार द्वारा वाया सीतापुर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 23:00 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

प्रशासन द्वारा मंत्री जी के आगमन एवं भ्रमण को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments