स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। प्रदेश में चल रही 45,000 होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में ‘आपदा मित्र’ को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया जारी है और सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षित एवं आपदा के समय सेवा देने वाले युवाओं को आगे बढ़ाना है। इसी क्रम में ‘आपदा मित्र’ के रूप में कार्य कर चुके अभ्यर्थियों को वरीयता देने का निर्णय लिया गया है।
सरकार के इस फैसले से उन युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा, जो पहले से आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments