स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। प्रदेश में आपदा राहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2025–26 में राज्य आपदा मोचक निधि के तहत ₹876 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फसल क्षति से प्रभावित 5,14,322 किसानों को ₹260 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं जनहानि के 5,398 पीड़ितों को ₹216 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है।
इसके अलावा मकान क्षति से प्रभावित 27,448 परिवारों को ₹24 करोड़ की सहायता प्रदान की गई है। सरकार का कहना है कि आपदा से प्रभावित लोगों तक तेजी से राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments