ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी बहराइच ✍️
बहराइच जनपद के फखरपुर क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवजात बच्ची का शव तालाब किनारे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर तालाब किनारे पड़े नवजात के शव पर पड़ी। बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत बाद ही उसे वहां फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास के गांवों में हाल ही में हुए प्रसव और संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। समाजसेवी केके पंडित ने इसे सामाजिक दबाव और अमानवीय सोच का परिणाम बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना एक बार फिर समाज के सामने गंभीर सवाल खड़ा करती है कि क्या आज भी बेटियों का जन्म बोझ समझा जाता है, और कब तक मासूम जिंदगियां झूठी सामाजिक मर्यादाओं की भेंट चढ़ती रहेंगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments