शाहजहाँपुर, 05 फरवरी।
आगामी होली पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर ने होली कमेटी के सदस्यों एवं व्यापारीगण के साथ बैठक कर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की तथा आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
इसके पश्चात क्षेत्राधिकारी नगर ने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध एवं विधिसम्मत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments