Breaking News

तमंचे से जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुवायाँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 13 फरवरी 2026।

थाना पुवायां पुलिस ने तमंचे से जानलेवा हमले से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 7 फरवरी 2026 को ग्राम खिरिया पाठक निवासी मोमीन खाँ की तहरीर पर कई नामजद आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर फायरिंग, मारपीट और गंभीर चोट पहुँचाने का मामला दर्ज किया गया था। घटना में वादी के पुत्र को गोली लगने तथा अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी।

इसी क्रम में 13 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 2:40 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बगडेर तिराहे से वांछित आरोपी अजमेरुल हसन (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धाराएँ भी बढ़ाई गई हैं।

पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते झगड़े के दौरान तमंचे से फायर करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक साक्षी त्यागी सहित थाना पुवायाँ के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।



Post a Comment

0 Comments