ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के करझन गांव में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों ने दो गरीब परिवारों—सर्वेश कुमार गौतम और धनीराम गौतम—को निशाना बनाया।
घटना में चोरों ने घर की बक्सा और अलमारी तोड़कर कीमती जेवर, कपड़े और शादी के सामान लेकर फरार हो गए। खासतौर पर धनीराम गौतम के बेटे की अप्रैल माह में होने वाली शादी के लिए रखे गए जेवर और आवश्यक सामग्रियाँ भी चोरी हो गईं।
परिवार ने बताया कि घटना के बाद घर में मातम जैसा माहौल है और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
कल्लू उर्फ रजनीश यादव
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments