शाहजहाँपुर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 03 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना तिलहर पुलिस बल के साथ थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए, नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए अपील की गई कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हो, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा पुलिस–जनसंपर्क को और अधिक सुदृढ़ करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments