ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुए 60 वर्षीय कल्लू बाबा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चादर से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया था।
दुबग्गा कोतवाल श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित तिवारी, राहुल रावत तथा एक बाल अपचारी शामिल है।
जांच में सामने आया कि हत्याकांड की वजह पुरानी रंजिश थी। आरोपी अंकित तिवारी की स्कूटी 16 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जला दी गई थी, जिसके पीछे उसने कल्लू बाबा और उनके साथियों को जिम्मेदार मान लिया। इसी शक और रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments