Breaking News

दुबग्गा क्षेत्र में सफ़ाई का काम शुरू, भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

 

ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र, ईदगाह के सामने लंबे समय से चल रही गंदगी और अव्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अकरम पठान ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन मिलने के बाद नगर निगम लखनऊ, जोन-6 के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत संबंधित क्षेत्र में साफ़-सफ़ाई का कार्य शुरू कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण आम जनता, महिलाओं और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ज्ञापन के माध्यम से समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुख्य मार्ग की सफ़ाई, कूड़ा हटाने और अन्य आवश्यक कार्य संपन्न कराए।

इस अवसर पर अकरम पठान ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वे लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे और साफ़-सफ़ाई जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments