Breaking News

एनसीसी कैडेट की मेहनत रंग लाई, इंडियन नेवी में मेडिकल असिस्टेंट बना शाहजहांपुर का बेटा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

जनपद शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के एनसीसी कैडेट आयुष अवस्थी का चयन Indian Navy में मेडिकल असिस्टेंट के पद पर होने से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने आयुष अवस्थी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट आलोक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आयुष ने अपनी बेसिक ट्रेनिंग आईएनएस चिल्का पर पूर्ण की, इसके बाद विशाखापट्टनम में शिपिंग ट्रेनिंग हासिल की।

बताया गया कि आयुष अवस्थी 2 मार्च को सोमा स्कूल ऑफ मेडिकल असिस्टेंट में अपनी सेवा ज्वाइन करेंगे।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर ए.के. मिश्रा, प्राचार्य प्रोफेसर आर.के. आजाद एवं उपप्राचार्य प्रोफेसर अनुराग अग्रवाल ने भी आयुष को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments