ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना काकोरी पुलिस ने एक घंटे के अंतराल में हुई दो लूट की घटनाओं का महज 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में ‘यक्ष ऐप’ महत्वपूर्ण साबित हुआ।
पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को सुमित तिवारी से हरदोई रोड स्थित रोशन लॉन के सामने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया गया था। इसी दौरान मनोज नामक व्यक्ति से मौदा पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक और पर्स लूटने की घटना भी सामने आई थी। दोनों मामलों में थाना काकोरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों की पहचान के लिए ‘यक्ष ऐप’ की मदद ली गई, जिससे एक आरोपी अजय राजपूत की पहचान हुई। सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन घटनास्थलों के आसपास पाई गई, जिससे उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई।
22 मार्च 2026 की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नरौना नहर मोड़ पर चेकिंग के दौरान अजय राजपूत (22) और दीपांशु उर्फ लक्की राजपूत (19) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक मोटरसाइकिल, दोनों मोबाइल फोन, 590 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक बरामद की है। दोनों को तड़के करीब 2:10 बजे हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह आर्थिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रूप से लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर, उपनिरीक्षक अंकित यादव, उपनिरीक्षक आशीष बालियान, उपनिरीक्षक शैलेष प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवम विधूड़ी, हेड कांस्टेबल अजय यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार सोनकर, कांस्टेबल वीर बहादुर, कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल रोहित यादव, उपनिरीक्षक प्रदीप यादव।
सर्विलांस पश्चिमी जोन टीम:
उपनिरीक्षक रणजीत सिंह (प्रभारी), उपनिरीक्षक आशीष बालियान, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, मुख्य आरक्षी वीर सिंह, मुख्य आरक्षी श्रीगोविंद, मुख्य आरक्षी प्रदीप तिवारी, आरक्षी आशीष कुशवाहा।
पुलिस ने बताया कि जल्द ही फरार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0 Comments