Breaking News

लोहिया संस्थान को मिले 665 नर्सिंग ऑफिसर्स, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ को 665 नर्सिंग ऑफिसर्स की नियुक्ति मिलने पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल नियुक्त अभ्यर्थियों के लिए, बल्कि उनके माता-पिता एवं अभिभावकों के सपनों के साकार होने का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी नर्सिंग ऑफिसर्स अपने कर्तव्यों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह नियुक्ति उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments