स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं।
जारी आदेश के अनुसार एम. देवराज, प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) को उनके वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अनुराग यादव, प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आलोक कुमार-।।।, प्रमुख सचिव नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग को उनके वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सौरभ बाबू, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को उनके वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रवि रंजन, प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन एवं यूपी एग्रो को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं टी.के. शिबु, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को प्रबंध निदेशक, यूपी एग्रो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
हिमांशु कौशिक को प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन बनाया गया है, जबकि सौम्या गुरूरानी को प्रतीक्षारत रखा गया है।
इसके अलावा डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त शाहजहांपुर को अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम नियुक्त किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Comments