स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में हनुमान धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर एवं आसपास के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।
0 Comments