शाहजहाँपुर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कांट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जाजलपुर में बच्चों के लिए खेल सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और झूले का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीएसए ने बच्चों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लिया और झूलों पर बच्चों को बैठाकर झुलाया भी। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर बीएसए का स्वागत किया।
इस अवसर पर बीएसए ने कहा कि यदि सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में इसी प्रकार प्रयास करें तो बेसिक शिक्षा में मूलभूत परिवर्तन संभव है। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे नवाचार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक सचिन वर्मा भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बीएसए को आश्वस्त किया कि शिक्षक लगातार बेहतर प्रयास कर रहे हैं और आगे भी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह यादव, सहायक अध्यापक मोनिका खंडेलवाल, शिक्षामित्र रेनू यादव, शिवराम वर्मा, सुरजीत सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments