Breaking News

चैत्र नवरात्रि मेले की स्वास्थ्य तैयारियों का निरीक्षण, सीएचसी तुलसीपुर का भी लिया जायजा

 

ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में आयोजित होने वाले मेले के दृष्टिगत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देवीपाटन मंडल गोंडा, डॉ. कल्पना रानी गुप्ता ने तुलसीपुर क्षेत्र का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, दवा उपलब्धता तथा चिकित्सकीय टीमों की तैनाती की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

इसके उपरांत डॉ. कल्पना रानी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव भी उनके साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

Post a Comment

0 Comments