Breaking News

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

दिनांक: 26 मार्च 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया, साथ ही सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता की भी जांच की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था हर स्तर पर मजबूत एवं सतर्क बनी रहे, ताकि निर्वाचन से संबंधित सामग्री पूरी तरह सुरक्षित रखी जा सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा (नोडल अधिकारी – ईवीएम/वीवीपैट) सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments