Breaking News

खुदागंज में क्षेत्राधिकारी तिलहर की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 28 मार्च 2026

थाना खुदागंज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित किया गया।

पैदल गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान आमजन को निर्देशित किया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके। पुलिस द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करने, रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

साथ ही पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

Post a Comment

0 Comments