स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर:
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुवायाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2026 को वादी धनीराम ने थाना पुवायाँ में तहरीर देकर बताया था कि अभियुक्त राजपाल उसके पुत्र अजयपाल को काम के लिए हमीरपुर ले जा रहा था। रास्ते में उन्नाव जनपद के नसीरपुर/भिक्कनपुर क्षेत्र के पास आरोपी ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में 29 मार्च 2026 को थाना पुवायाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजपाल उर्फ शेरबहादुर को बड़ागांव हाईवे फ्लाईओवर से दोपहर 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण:
राजपाल पुत्र शेर सिंह उर्फ शेरबहादुर, निवासी ग्राम हरना नंगला, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 189/2026, धारा 105 बीएनएस, थाना पुवायाँ।
गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक संजीव कुमार एवं कांस्टेबल तरुण कुमार।
पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।
0 Comments