स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 29 मार्च 2026:
अखिल भारतीय जन विकास मंच भारत के तत्वाधान में रविवार को “स्वतंत्रता आंदोलन चिंगारी दिवस” बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम नायक मंगल पांडे के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने कहा कि 29 मार्च 1857 का दिन भारतीय इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी जलाई, जो आगे चलकर 1857 की क्रांति का आधार बनी।
इस अवसर पर स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आदर्श पांडे ने कहा कि यह दिन हमें अपनी स्वतंत्रता के महत्व का एहसास कराता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।
वहीं विधि विभाग के प्रोफेसर डॉ. मृदुल शुक्ला ने कहा कि हमें उन अमर बलिदानियों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सिख संस्थान के अध्यक्ष व समाजसेवी राजू सिंह बग्गा ने की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मंगल पांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में आर्यन सिंह परिहार, अजय कुमार कोवि, अतुल चतुर्वेदी, यश सिंह बग्गा, प्रकाश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments