Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर:

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के मुख्य द्वार से प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना कर किया गया।

रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने जागरूकता नारों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली इन्देपुर नवादा स्थित हनुमान मंदिर के पास बने शिविर स्थल तक पहुंची, जहां आगे कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियान समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना है।

कार्यक्रम में प्रो. कमलेश गौतम, लेफ्टिनेंट आलोक कुमार सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ल, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. प्रतिभा, अमित कुमार, हर्ष पाराशरी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे और उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

शिविर में अंजली शर्मा, नेहा वर्मा, पूजा सिंह, अभिषेक, आदित्य कुमार, मोहित निशु, रुद्राक्षी सहित कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments