Breaking News

मिशन शक्ति टीम की सराहनीय पहल, अर्धविक्षिप्त महिला को परिजनों से मिलाया

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर।

थाना रोजा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने मानवता का परिचय देते हुए एक अर्धविक्षिप्त महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया। यह कार्रवाई मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में की गई।

गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक अर्धविक्षिप्त महिला मिली, जिसने अपना नाम पूनम पत्नी रैवारी निवासी ग्राम पल्होरा थाना कांट बताया। टीम द्वारा महिला को मिशन शक्ति केंद्र लाकर उसकी काउंसलिंग की गई और परिजनों की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस ने दूरभाष के माध्यम से परिजनों को सूचना दी, जिस पर महिला के पति रैवारी पुत्र अमर सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अक्सर घर से निकल जाती है।

पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। इस मानवीय कार्य के लिए मिशन शक्ति टीम की सराहना की जा रही है।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण शुक्ला, महिला उपनिरीक्षक पूनम दहिया, महिला हेड कांस्टेबल संजीत चौधरी एवं पूजा रानी की प्रमुख भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments