Breaking News

मिशन शक्ति के तहत थाना कटरा पुलिस ने कराई पति-पत्नी में सुलह, महिला को सुरक्षित घर भेजा

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर:

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना कटरा पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए पारिवारिक विवाद का समाधान कराया।

रविवार को थाना कटरा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आपसी वार्ता कराई। बातचीत के बाद दोनों के बीच आपसी सहमति से सुलह-समझौता हो गया।

इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ सकुशल घर भेज दिया। यह कार्यवाही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह व महिला कांस्टेबल सुशीला की टीम ने इस पूरे प्रकरण को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया।

थाना कटरा पुलिस की इस पहल को जनविश्वास बढ़ाने वाला और प्रेरणादायक प्रयास माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments