लखनऊ: आज दिनांक 30 मार्च 2026 को लखनऊ के काकोरी स्थित पीएम श्री बेसिक विद्यालय खुशहाल गंज में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य रिपोर्ट कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के टॉप टेन स्टूडेंट्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी 1 अप्रैल 2026 से न्यू सेशन (नया सत्र) स्टार्ट होने जा रहा है। सत्र के पहले दिन ही 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत बच्चों का स्वागत होगा और उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी।
पीएम श्री बेसिक विद्यालय खुशहाल गंज आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। यहाँ बच्चों की पढ़ाई स्मार्ट क्लास, ICT Lab और डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से कराई जाती है। इन आधुनिक संसाधनों और उच्च स्तरीय डिजिटल सुविधाओं के कारण ही यह स्कूल क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा है।
0 Comments