सीतापुर: आज कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश की नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं नवचयनित अभ्यर्थियों द्वारा मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण बड़े उत्साह के साथ देखा और सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद एवं शहर की नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र पाते ही महिला अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रशासन द्वारा बताया गया कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।
सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने भी सरकार की मंशा के अनुरूप पारदर्शी चयन प्रक्रिया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए इस कदम की सराहना की।
0 Comments