Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 35 जनशिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 29 अप्रैल 2026।

 जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस ने 29 अप्रैल को कुल 35 शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान किया।

यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है।

अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर या संबंधित स्थल पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर मौके पर पहुंचकर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।


29 अप्रैल 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 35 शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया गया।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शाहजहाँपुर पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत, स्थलीय निरीक्षण और फीडबैक लेकर समाधान सुनिश्चित कर रही है।

इस पहल का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय, बेहतर पुलिसिंग और पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।

Post a Comment

0 Comments