Breaking News

गोसाईगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 48 ग्राम मादक पदार्थ बरामद


ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ

लखनऊ: राजधानी के दक्षिणी ज़ोन के अंतर्गत थाना गोसाईगंज पुलिस ने नशे के काले कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अवैध रूप से स्मैक बेचने वाली एक शातिर महिला अभियुक्ता को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गोपेश्वर मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गई महिला

प्रेस नोट संख्या-560 के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 की देर रात्रि को उ0नि0 विक्रान्त सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम महुराकला से ग्राम रामपुर मार्ग पर गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोपेश्वर मन्दिर के पास सामने से आती एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और सड़क से नीचे उतरकर छिपने का प्रयास करने लगी। संदेह होने पर महिला आरक्षी द्वारा पूछताछ की गई, तो महिला इधर-उधर देखने लगी और संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

पर्स की तलाशी में मिलीं स्मैक की 63 पुड़िया

महिला आरक्षी पारुल द्वारा जब महिला के लेडीज पर्स की तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। पर्स के भीतर अखबार के कागज में लिपटी हुई कुल 63 अदद पुड़िया बरामद हुईं। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 48 ग्राम अवैध स्मैक पाई गई।

मुनाफे के लिए बेचती थी ज़हर

पकड़ी गई महिला की पहचान मौसमी (24 वर्ष) पत्नी विरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम रामपुर मजरा महुराकला के रूप में हुई है। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह आर्थिक लाभ और जीवन यापन के लिए स्मैक बेचने का धंधा करती थी। पुलिस ने महिला को उसके अपराध से अवगत कराते हुए तत्काल हिरासत में ले लिया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गोसाईगंज पुलिस ने महिला के विरुद्ध मु0अ0सं0 124/26 के अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 विक्रान्त सिंह (थाना गोसाईगंज)
  • उ0नि0 मो० आसिफ
  • का० शिवप्रताप
  • म0का0 पारुल

#LucknowPolice #GosainganjThana #DrugFreeLucknow #CrimeUpdate #NDPSAct #SmackSmuggling #UPPolice #SachKiAwaz

```

Post a Comment

0 Comments