Breaking News

दुबग्गा क्षेत्र में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट शौकत गाज़ी लखनऊ ✍️

लखनऊ। दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र के अंधे की चौकी पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर सख्त हिदायत दी गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान भी काटे। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments