Breaking News

बलरामपुर: तेंदुए की आहट से दहशत; वन विभाग ने जंगलों में शुरू की पैदल ट्रैकिंग, जमधरा नाले के पास मिले पगमार्क


[ वन्यजीव सतर्कता / विशेष रिपोर्ट ]

ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर | 22 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - फॉरेस्ट अपडेट

लरामपुर जनपद के विभिन्न वन रेंजों में वन्यजीवों, विशेषकर तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भांभर, बनकटवा और बरहवा रेंजों में वन विभाग की टीमें सुबह से लेकर देर रात तक सघन गश्त और पैदल ट्रैकिंग कर रही हैं। जमधरा नाले के पास तेंदुए के पगमार्क (पदचिह्न) मिलने की पुष्टि के बाद ग्रामीणों में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

वन विभाग का एक्शन प्लान:

भांभर रेंज: सेमरहवा, नरिहवा और जोगिहवा में 5 किमी की पैदल ट्रैकिंग और छिहुली क्षेत्र में सघन गश्त।
बनकटवा रेंज: स्कूलों में गोष्ठी आयोजित कर बच्चों को बचाव के तरीके सिखाए गए। पगमार्क मिलने के बाद निगरानी तेज।
बरहवा रेंज: ई-रिक्शा, मेगाफोन और पम्पलेट के जरिए गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

पटाखे फोड़कर आबादी से दूर रखने की कोशिश: वन विभाग द्वारा शाम के समय संवेदनशील गांवों के पास पटाखे फोड़कर वन्यजीवों को रिहायशी इलाकों से दूर जंगल की ओर खदेड़ने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। विभाग ने फोहरी, ककरहवा, गढ़वा और नेवलगंज जैसे गांवों को विशेष निगरानी में रखा है।

वन विभाग की अपील:
1. जंगल की ओर अकेले या अंधेरे में बिल्कुल न जाएं।
2. बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
3. किसी भी वन्यजीव को देखने पर स्वयं हमला न करें, तत्काल वन विभाग को सूचित करें।
4. समूहों में चलें और लाठी-डंडा व टॉर्च साथ रखें।

प्रशासन का प्रयास है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके। "सच की आवाज वेब न्यूज" सभी ग्रामीणों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील करता है।

"आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments