[ राजनीति / लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: कौशल किशोर, लखनऊ ✍️
लखनऊ स्थित बहुजन समाज पार्टी (BSP) मुख्यालय में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी: कार्यक्रम के दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की बात कही।
कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब: अंबेडकर जयंती के इस खास मौके पर बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के जयघोष के साथ उन्हें याद किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। पूरा मुख्यालय परिसर 'नीला मय' नजर आया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments