Breaking News

पुवायाँ पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 14 अप्रैल 2026।

जनपद में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुवायाँ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के क्रम में 13 अप्रैल 2026 की शाम गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पुरैना के श्मशान घाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़ा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सन्दीप शुक्ला पुत्र सत्य प्रकाश शुक्ला निवासी ग्राम कटका थाना पुवायाँ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर एवं दो जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए।

अभियुक्त से शस्त्र का लाइसेंस मांगा गया, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उ0नि0 जाकिर खाँ, हे0का0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं का0 पूरनपाल की टीम शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments