[ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ / बड़ी सफलता ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना गुडम्बा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने साल 2025 में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी और शातिर अपराधी यासिन गाजी को धर दबोचा है। पकड़ा गया अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
अपराध की दुनिया का पुराना चेहरा: गिरफ्तार अभियुक्त यासिन गाजी का लंबा और खौफनाक आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त पर पहले से ही हत्या (302), हत्या का प्रयास (307), अपहरण (364), रंगदारी (386) और गैंगेस्टर एक्ट जैसे आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले राजधानी के गुडम्बा और इंदिरा नगर थानों में पंजीकृत हैं।
फायरिंग के बाद से था फरार: सितंबर 2025 में गुडम्बा के विवेकानन्द पुरम में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद यासिन गाजी लगातर अपनी लोकेशन बदल रहा था। शुक्रवार रात करीब 09:30 बजे सटीक सूचना पर उप-निरीक्षक फनीश सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने उसे कल्याणपुर पश्चिम से गिरफ्तार किया।
1. उ०नि० श्री फनीश सिंह
2. का० कुलदीप कुमार
3. का० राहुल कुमार
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments