शाहजहाँपुर, 29 अप्रैल 2026।
जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं उपजिलाधिकारी तिलहर द्वारा थाना कटरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आयोजित इस संयुक्त गश्त के दौरान थाना कटरा क्षेत्र के बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस बल को आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिकारीगण ने क्षेत्रवासियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी रखी जा रही है तथा शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments