शाहजहाँपुर, 14 अप्रैल 2026।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ कस्बा बड़ागांव (थाना पुवायाँ) एवं बुद्धा पार्क (थाना खुटार) क्षेत्र में निकल रहे जुलूसों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने जुलूस में शामिल आयोजकों एवं आमजन से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस बल को जुलूसों के सुरक्षित संचालन, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments