ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली देहात में वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें सहाबुद्दीन पुत्र समसुद्दीन निवासी ग्राम नन्दनगर अचानकपुर पर वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को डोलिया पुल के पास, ग्राम हरिवंशपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
0 Comments