Breaking News

⚖️ तिलहर: पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त जुनैद; सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना पर सरऊ पुलिया से गिरफ्तारी

 

[ पुलिस कार्यवाही / बड़ी सफलता ]

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव,उत्तर प्रदेश ✍️

थाना तिलहर | 11 अप्रैल, 2026 CRIME UPDATE

तिलहर: पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु०अ०सं० 161/26 के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

घेराबंदी कर दबोचा: प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से सरऊ पुलिया के पास घेराबंदी की। यहाँ से अभियुक्त जुनैद पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी मोहल्ला मौजमपुर (तिलहर) को समय करीब सुबह 06:30 बजे आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किया गया।

कानूनी कार्यवाही: गिरफ्तार अभियुक्त जुनैद (उम्र करीब 44 वर्ष) के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं 115(2), 352, 351(3) और 109(1) के तहत मामला पंजीकृत है। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही सुनिश्चित की है।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: जुनैद पुत्र मोहम्मद अहमद
पता: मोहल्ला मौजमपुर, कस्बा व थाना तिलहर, शाहजहाँपुर
उम्र: लगभग 44 वर्ष

👮 पुलिस टीम (गिरफ्तारी दल)

• प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल
• उ०नि० श्री प्रमोद कुमार
• का० अरूण कुमार (2755)
• कां० रोबिल (98)

#TilharPolice #CrimeNews #ShahjahanpurPolice #Arrested #LawAndOrder #UPPolice #SachKiAwaz

Post a Comment

0 Comments