Breaking News

कटरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 07 अप्रैल। थाना कटरा पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बाबूपुर से हरीहरपुर दक्षिणी जाने वाले कच्चे मार्ग पर यूकेलिप्टस के बाग के पास दबिश दी। इस दौरान राजकुमार पुत्र मिडईलाल निवासी ग्राम हरीहरपुर दक्षिणी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना कटरा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामू आर्या, हेड कांस्टेबल मुकेश गिरी और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments