Breaking News

अम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा सख्त: DCP पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने गोमतीनगर पार्क का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

 

 

[ सुरक्षा व्यवस्था / लखनऊ ]

जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ | 14 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - EXCLUSIVE

खनऊ में 'भारतरत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

सुरक्षा का जायजा: DCP पूर्वी ने कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास द्वारों की निगरानी और यातायात प्रबंधन को लेकर मातहतों को बारीक निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिकारियों को सख्त निर्देश: निरीक्षण के दौरान डॉ. दीक्षा शर्मा ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। अम्बेडकर पार्क के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ाते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

"निष्पक्ष पत्रकारिता, आपकी अपनी आवाज़ - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments