[ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई / गैस वितरण घोटाला ]
ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर के हरिहरगंज स्थित यादव भारत गैस एजेंसी में वितरण व्यवस्था में बड़ी धांधली का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के बाद एजेंसी के प्रोपराइटर, प्रबंधक और एक अन्य सहयोगी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई घरेलू एलपीजी गैस वितरण में अनियमितता और कूटरचना पाए जाने पर की गई है।
मामला तब खुला जब हरिहरगंज निवासी असद अली ने शिकायत की कि उनके पिता मो० जलील, जिनका निधन 2023 में हो चुका है, उनके गैस कनेक्शन का दुरुपयोग हो रहा है। जांच में पाया गया कि एजेंसी संचालकों ने मोबाइल नंबर बदलकर फर्जी तरीके से अनधिकृत व्यक्तियों को गैस सिलेंडरों की डिलीवरी जारी रखी थी।
इन पर दर्ज हुई FIR: पुलिस एवं आपूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर यादव भारत गैस ग्रामीण वितरक सेखुई कला के प्रोपराइटर दिनेश यादव, प्रबंधक आलोक यादव और हिंमाशू कसौधन के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कोतवाली देहात में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रशासन ने इस कृत्य को उ०प्र० द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आदेश-2000 का खुला उल्लंघन माना है। जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वाले और सरकारी व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
"निष्पक्ष समाचार, आपकी आवाज़ - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments