शाहजहाँपुर जनपद में अपराधियों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में फरार चल रही एक महिला अभियुक्त (सास) को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है।
थाना रामचन्द्र मिशन पर वादिनी श्रीमती पूनम सिंह पत्नी स्व० प्रमोद कुमार (निवासी ग्राम कनेंग) की तहरीर पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 108 बीएनएस (BNS) के तहत मृतका राधा देवी के पति वीरेश और सास सत्यवती के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि पति और सास द्वारा किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर मृतका ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने दबिश देकर नामजद अभियुक्ता को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया।
| गिरफ्तार अभियुक्ता: | सत्यवती पत्नी रामनरेश (उम्र करीब 60 वर्ष) |
| निवासी: | ग्राम सकतिया, थाना खुदागंज, शाहजहाँपुर |
| दिनांक व समय: | 16.05.2026, समय करीब 07:10 बजे सुबह |
| पंजीकृत धाराएं: | धारा 108 BNS (आत्महत्या के लिए उकसाना) |
"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments