[ सामाजिक सरोकार / बाल योग शिविर / लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा, लखनऊ ✍️
लखनऊ। गीता चैरिटी ट्रस्ट एंड फाउंडेशन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में ज्योतिबा फुले जोनल पार्क में आठ दिवसीय 'बाल योग शिविर' का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों और उत्तम संस्कारों का बीजारोपण करना रहा।
मानव सेवा ही सर्वोपरि - गीता चैरिटी का संकल्प:
कार्यक्रम के दौरान गीता चैरिटी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अपने सेवाभावी उद्देश्यों को साझा किया। संस्था बच्चों को संस्कारों से सृजित करने के साथ-साथ निराश्रित बुजुर्गों के लिए 'हैप्पी होम' (वृद्धाश्रम) का निर्माण करने, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने और जरूरतमंद श्रमिकों को नियमित राशन वितरित करने जैसे पुनीत कार्यों में निरंतर अग्रसर है।
इनकी भी रही सराहनीय उपस्थिति:
सविता सिंह, पूनम सक्सेना, मधुलिका शुक्ला, एल.डी. चौबे, कुसुम वर्मा, हरिश्चंद्र ओली, राजेश श्रीवास्तव (मीडिया प्रभारी), राजाराम शर्मा, फूलमती सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, रितेश खरबंदा, हंसा चौबे, साधना, ज्योति वर्मा, लीलाधर, प्रेम कुमार, सोमनाथ चटर्जी, सुनीता सिंह, सी.पी. गौड़, रंजीत मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, राजकुमार शुक्ला, रजनी शुक्ला, अमित शर्मा, रेखा अग्रवाल, लल्लन कुशवाहा, सोनम मौर्य, जे.पी. सिंह, राजेश मिश्रा, विनोद शर्मा, संतरा गिरी, मोनिका गुप्ता, ज्ञान सागर गिरी, सीमा सिंह, सूची चौहान, गायत्री सिंह एवं हरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक व बच्चे मौजूद रहे।
योग शिविर के समापन पर सभी अतिथियों ने संस्था के इस अनूठे प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि आज के आधुनिक दौर में बच्चों को मानसिक तनाव से दूर रखने और राष्ट्र निर्माण के लिए ऐसे संस्कारवान शिविरों की अत्यंत आवश्यकता है।
"संस्कारयुक्त युवा, सशक्त भारत - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments