Breaking News

मानकों के विपरीत हुए खनन मामले में कार्रवाई की मांग, नई ऊर्जा संगठन ने सौंपा ज्ञापन

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। तहसील मलिहाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूर्व में हुए तथा वर्तमान में संचालित खनन कार्यों में मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नई ऊर्जा संगठन ने प्रशासन से जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर खनन कार्य किए गए हैं, जिससे सरकारी मानकों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि तीन दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आगे की रणनीति अपनाने के लिए बाध्य होगा।

नई ऊर्जा संगठन ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब क्षेत्रीय लोगों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

आप देख रहे हैं – सच की आवाज वेब न्यूज़

वरिष्ठ पत्रकार : बालकिशन यादव ✍️

Post a Comment

0 Comments