Breaking News

तिलहर पुलिस ने 102 आबकारी मामलों की 923 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद के सभी थानों पर लंबित मालों के शीघ्र एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 आबकारी अधिनियम के अभियोगों से संबंधित 923 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई।

माननीय सिविल जज (जू.डि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, तिलहर के 17 जून 2026 के आदेश के अनुसार वर्ष 2025 के 78 माल तथा वर्ष 2026 के 24 माल, कुल 102 आबकारी मामलों में बरामद 884 लीटर कच्ची शराब एवं 39 लीटर देशी शराब (156 पव्वे) सहित कुल 923 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।

विनिष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर समिति के सदस्यों की मौजूदगी में समस्त शराब को नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई तथा न्यायालय के आदेशों एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया।

इस कार्रवाई का संचालन हेड मोहर्रिर धीर सिंह द्वारा कराया गया। मौके पर समिति के सदस्य एवं थाना तिलहर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments